Thursday, 1 March 2018

Rupia hi rupia

RAll World
Gayatri Pariwar

 

PAGE TITLES

January 1950

अधिक रुपया किस प्रकार कमाया जा सकता है?

अपने जीवन में प्रतिदिन हम अपनी सेवाएं दूसरों को बेचते हैं और बेच कर रुपया पैदा करते हैं। हममें से कोई अपना शरीर, कोई विचार, कोई योजनाएं, शक्तियाँ, उत्साह, प्रेरणाएँ शिक्षाएं-कुछ न कुछ रोज बेच रहे हैं। खरीदार है जनता, जिसे हमारी सेवाओं की आवश्यकता पड़ती रहती है।

खेद का विषय है कि हम अपनी योग्यताओं की वृद्धि नहीं करते इसीलिए हमें समाज में अपनी शक्तियाँ बेचकर रुपया कमाते हुए तकलीफ होती है। हम अच्छे विक्रेता नहीं हैं, न हमारे पास बेचने के लिए अच्छा माल ही है।

हजारों व्यक्ति मेरे पास आते हैं और पूछते हैं-“हम व्यापार करना चाहते हैं, किन्तु हम अच्छे विक्रेता नहीं हैं। हम लोगों से मिल कर उन्हें पटाना और अपनी माल बेचना नहीं जानते।” इन सभी को मेरा उत्तर यह होता है-“यदि आप यह तत्व नहीं जानते तो किसी अनाथालय में चले जाइये क्योंकि आप सम्पूर्ण जीवन यही रोना रोते रहेंगे।” जब तक मनुष्य विक्रेता के गुण, ग्राहक का मनोविज्ञान अच्छी तरह न समझ ले, वह जीवन में रुपया नहीं कमा सकता। विक्रेता के गुणों की हम, आप, सभी को जीवन के प्रत्येक विभाग में आवश्यकता है।

नौकरी कैसे मिले?

यदि आप बेकार है और नौकरी की तलाश में हैं, तो एक काम कीजिये। किसी व्यापारी से नौकरी देने के लिए मिन्नत या खुशामद न कीजिये, विनती कर दूसरे के हृदय में दया उकसा कर आप नौकरी नहीं पा सकेंगे। यदि व्यापारी को किसी आदमी की नितान्त आवश्यकता है और उसे कोई नहीं मिल पा रहा है, तभी वह आपको नौकरी देगा। अतः नौकरी उपहार स्वरूप न लीजिये। अपनी सेवाएं उसे बेचिये जो उसके सबसे अधिक पैसे देता है, उस संस्था की तलाश में रहिये जो आपको अपनी योग्यताओं का ऊँचे से ऊँचा मूल्य चुका सके।

यदि आपकी नौकरी छूट भी जाये, तो भयभीत हो, इधर उधर भीख की तरह नौकरी मत माँगिये। आपके पास अनुभव है। आप उस अनुभव को बेचने के लिए अधीर मत हूजिये। कुछ ठहरिये और सोचिये।

आप यह सोचिये कि आपको अपनी पुरानी नौकरी से क्यों निकाला गया? शायद आप कटौती में आ गये हैं? या आप पुराने पड़ गये? आप समय के साथ अपनी योग्यताएं न बढ़ा सके और पीछे रह गये? जब हमारी मशीन पुरानी हो जाती है, तो हम उसे रद्दी वाले कबाड़ी को बेच देते हैं। हम कहते हैं कि वह खर्चा अधिक करती है, उत्पत्ति उससे कम होती है। संभव है यही बात आपके साथ हो? आप काम उतना नहीं कर पाते, जितना चाहिए। फिर आप अपने को समय के परिस्थिति के अनुसार क्यों नहीं ढाल लेते। आप चाहें तो अपने व्यक्तित्व में कुछ नया ज्ञान, कुछ अनुभव, कुछ शिक्षा प्राप्त कर उसे अप-टू-डेट बना सकते हैं। आप अपनी योग्यता ऐसी ठोस कर सकते हैं कि हर कोई आपकी सेवाएं खरीदने को प्रस्तुत रहेगा।

श्री आर.एफ. ग्रान्ट लिखते हैं-“संसार अवसरों से भरा है। यदि मनुष्य अवसर और परिस्थिति के साथ साथ अपने आप को ढाल ले, या अवसर को अपने पर फिट बैठा ले, तो वह उससे अवश्य लाभ उठा सकता है। हमें अपनी कटु आलोचना खरी और तीखी आलोचना कर व्यक्तित्व की कमजोरियाँ मालूम करने और उन्हें दूर करने का प्रयत्न करना चाहिये।”

संसार में बहुत कम ऐसे निर्भय व्यक्ति हैं, जो अपने दोष देखते, उन पर सोचते विचारते, टीका टिप्पणी करते हैं। आप इन्हीं व्यक्तियों में बनिये। अपनी कमजोरियों को छाँट 2 कर निकाल डालिये। अपने व्यक्तित्व को पुनः निर्मित कीजिये। संक्षेप में, अपनी कमजोरियाँ निकाल कर अपने आप को नवीनतम नमूने का आदमी, नवीन व्यक्तित्व, विचारों और दृष्टिकोण वाला व्यक्ति बना लीजिये। व्यापारियों को ऐसे ही नये नमूने की जरूरत रहती है। इसी के सबसे अधिक पैसे मिलते हैं।

आप व्यापारी बन सकते हैं?

संभव है आत्म परीक्षा द्वारा आपको यह प्रतीत हो कि आपमें एक कुशल व्यापारी के गुण है। उनके विकास के लिए व्यापारियों के यहाँ कुछ दिन मुफ्त काम कीजिये, अनुभव ग्रहण कीजिये। उनके गुर मालूम कीजिये। देखिये कि वे किस सावधानी से एक-एक पैसे का हिसाब रखते हैं, प्रत्येक खर्च पर खूब सोचते विचारते और बही में लिखते हैं। बिना बजट के एक पाई व्यय नहीं करते।

व्यापार में सतर्कता, मितव्ययिता, जागरुकता बड़े आवश्यक गुण हैं। फिजूलखर्ची से या उधार देने से आपका मूलधन भी नष्ट हो सकता है। अपना खर्चा कम से कम रखिये। आपको जो लाभ हो, उसी को व्यय करने का अधिकार आपको है। प्रत्येक ग्राहक को संतुष्ट करना आपका उद्देश्य होना चाहिए। यह सदैव ध्यान रखिये कि आप दूसरे व्यक्ति को कुछ न कुछ सेवा बेच रहे हैं। उसके दृष्टिकोण से तथ्य को देखिये। ग्राहक वहीं जाएगा, जहाँ उसे अधिकतम लाभ होगा।

लोग आपके विषय में बातें करना चाहते हैं। उन्हें बातें करने के लिए कुछ चाहिए। उन पर अच्छा प्रभाव डालिये, सज्जनता, दयालुता, शराफत के विचार एक मुँह से दूसरे, दूसरे से तीसरे पर लगातार फैलते हैं। यह विज्ञापन आपके विषय में अच्छा होता रहे, यह ध्यान रखिये।

मित्रों की संध्या निरन्तर बढ़ाइये। उनके द्वारा आपको आत्म-विज्ञापन में बहुत अधिक सहायता मिलेगी। मित्र आपको आगे ठेलने में सदैव तत्पर रहेंगे।

संसार उसकी सहायता करता है, जो स्वयं सशक्त और सफल हो चुका है। उन्हें उसी की मदद करने में मजा आता है, जो ऊपर है। बाइबिल में एक स्थान पर कहा गया है-“जिसके पास है, उसी को और दिया जायेगा।” जिन्हें कम से कम सहायता की आवश्यकता होती है, उन्हीं की अधिक से अधिक सहायता की जाती है। अतः स्वयं अपनी सहायता से ऊँचा उठिये, संसार आपके पीछे पीछे चलेगा।

विकास के लिए जो तथ्य सब से जरूरी है, वह है, “योजना बनाना” और फिर चाहे कुछ हो उस पर टिके रहना, चट्टान की तरह अड़े रहना। पूर्ण करना अधूरा न छोड़ना। लोग अच्छी योजनाएँ प्रारम्भ करते हैं, पर बीच से ही छोड़ भागते हैं। यह बुरा है इससे सावधान रहिये।

हमारे घरेलू उद्योग धन्धे-

आपका समय आपका धन है। यदि आपके पास बचा हुआ समय है, तो परिश्रम और प्रयत्न से उसे रुपये के रूप में परिणत कर सकते हैं। समय बचाइये, रुपया बच जायेगा। समय बचाने के लिए समय का हिसाब रखना पड़ेगा। जो समय बचेगा, उसका उचित उपयोग करना पड़ेगा तब वही धन बन जायेगा।

मान लीजिये, आपके पास अवकाश है। आप चाहते हैं कि इस समय में कुछ ऐसा कार्य करें जिससे आपको आर्थिक सहायता प्राप्त हो।

इस फालतू समय में आप निम्न कार्य कर सकते हैं-

(1) छोटे-छोटे व्यापार कीजिये। मौसम पर वस्तुओं का संग्रह कर लीजिये, मंडी में भाव की ऊंचाई की प्रतीक्षा कीजिये। भाव ऊँचा होने पर वस्तु बेच दीजिये। अनेक कम पूँजी के बनिये यह व्यापार करते हैं। छोटे पैमाने पर कोई घरेलू धन्धा शुरू कीजिये।

(2) किसी की दुकान पर थोड़े समय की नौकरी कर लीजिए। बिक्री में आप सहायता कर सकते हैं। बड़े शहरों में रात्रि में अनेक दुकानें खुली रहती हैं। इनमें सदैव, अच्छे ईमानदार आदमियों की जरूरत रहती है। इन दुकानों पर आपको काम मिल सकता है।

(3) टाइप का काम सीख लीजिये। इसके लिए थोड़े से परिश्रम और अभ्यास की आवश्यकता है। प्रतिदिन एक दो रुपये रोज कमा सकते हैं।

(4) दवाइयाँ, क्रीम, हेयर आइल, वैसलीन इत्यादि बनाना सीखिये। मंजन, अंजन, अवलेह, घरेलू, दवाइयाँ, तैयार कीजिये इनकी बिक्री अच्छी रहेगी। यह व्यापार बढ़ाया जा सकता है।

(5) फाउन्टेन पेन की रक्षा और दुरुस्ती का व्यापार बहुत व अच्छा और खूब पैसे देने वाला है। इससे अच्छी आमदनी होती है। घर बैठे लोग आयेंगे। फाउन्टेन पेन की स्याही बनाने का कार्य भी सीख लिया जाय तो सोने में सुगन्ध है।

(6) साबुन बनाने में थोड़ी सी मेहनत की आवश्यकता है और अच्छी आमदनी होती है।

(7) फलों के शर्बत, बादाम, पिस्ता इत्यादि के शर्बत बनाना, सोडा लेमन इत्यादि बनाना तरह तरह की रंगाई का काम, गर्म कपड़े धोना सीखिए। बिस्किट बनाना अच्छा घरेलू धन्धा है।

(8) आतिशबाजी और सुगंधित अगरबत्ती का सामान आप घर पर बना सकते हैं। इसके लिए शोरा, गन्धक, कोयला ओर पोटाश की जरूरत है। इसमें लोहा, एल्युमिनियम, मैग्नेशियम, पष्टिमनी, तांबा, जस्ता आदि धातुओं का बुरादा मिलाने से अनार, फुलझड़ी आदि का मिश्रण तैयार होता है। राष्ट्रीय दिवस, रजत महोत्सव, दीपावली पर आतिशबाजी की वस्तुओं की अतीव आवश्यकता होती है। यह आप घर बैठे कर सकते हैं।

(9) मुर्गियों के अंडों का व्यापार साधारण दर्जे के व्यक्ति कर सकते हैं। मुर्गियों के अंडे से चूजे प्राप्त किए जा सकते हैं। जो चाहें, वे इस व्यापार को कर सकते हैं।

(10) थोड़ा स्थान हो तो पपीते के पेड़ लगा कर उनसे कुछ रुपया प्राप्त किया जा सकता है। अन्य फलों की तरकारियों की खेती भी की जा सकती है।

(11) रेडियो, टाइपराइटर, घड़ी या छोटी-2 मशीनों को सुधारने का काम काफी पैसे देने वाला है। पढ़े-लिखे आदमी यह काम कर सकते हैं।

(12) अचार, मुरब्बे, शहद, पापड़ का व्यापार कीजिए।

(13) सोचिये और मालूम कीजिए कि आपके निवास स्थान के आस-पास कौन से हस्त व्यवसाय, घरेलू उद्योग धन्धे, अथवा ग्रामोद्योग चलते हैं? किस उद्योग धन्धे की जानकारी आपके उपयोग में आ सकेगी? खेती, व्यापार, घरेलू उद्योग धन्धे आप कौन-2 से कर सकते हैं? अपने मुख्य कार्य के अतिरिक्त इनमें से किसी न किसी को चुनना चाहिए। सोच समझ कर कुछ न कुछ आमदनी का उपाय आपको निकाल ही लेना चाहिए। यदि आपके पास पूँजी की कमी है, तो नौकरी ही कीजिए। यदि आप लेख, कहानी, कविताएं लिख सकते हैं, तो अच्छे पत्रों में (जैसे, आजकल, सरिता-रानी, उद्यम प्रदीप, नया समाज, प्रवाह) इत्यादि में भेज कर कुछ रुपया कमा सकते हैं।

(14) दो चार मित्र मिलकर एक होटल खोल सकते हैं। आदर्श स्वच्छता आपके होटल का प्रथम गुण होना चाहिए। सर्वसाधारण होटलों में जहाँ ग्राहकों को गन्दगी का मुकाबला करना पड़ता है, आपके होटल में सफाई और मधुर भाषण होना चाहिए। कुछ दिन माल सस्ता देने पर ग्राहक बंध जाते हैं, फिर उनसे अधिक भी लिया जा सकता है। होटल, कैंटीन, तथा जलपान की दुकानों में बड़ा लाभ है।

(15) दवाइयों के स्टोर, किराने के माल की दुकानें भी सहकारी समिति द्वारा खोली जा सकती हैं। अपनी कोई खास विशेषता रखिये। सच्चा हिसाब न रखने और उधार देने से अनेक धन्धे डूब जाते हैं। अमेरिका में दिवाला निकालने वाले वे लोग होते है जो साफ हिसाब रखना नहीं जानते।

(16) जिस पैमाने पर धन्धा चलाने की महत्वाकांक्षा है, उससे आधे प्रमाण पर धन्धा प्रारम्भ कीजिए। बड़े कारखाने छोटे पैमाने पर प्रारम्भ हुए है। जो व्यापार या धन्धा करना हो उसके विषय में अधिक से अधिक ज्ञान पुस्तकें पढ़ कर, और वैसे ही व्यापारियों के साथ रह कर अनुभव प्राप्त कीजिये। जैसे-2 आप का अपने ऊपर विश्वास जमता जाए, वैसे-2 आप उसी धन्धे को चलाने के साधन एकत्रित करते जाइये।

मान लीजिये, आप बाइसिकल की दुकान खोलना चाहते हैं। इसके लिए आप पहिले साइकिल मरम्मत करना सीखिए, किसी दुकान पर उम्मीदवार के रूप में कार्य कीजिए, भिन्न-भिन्न हिस्सों के दाम, फर्मों के पते, भाव इत्यादि मालुम कीजिए। तब दुकान खोलिये। अपने धन्धे के अतिरिक्त और भी दूसरे धन्धा करने वाले व्यापारियों से अपना संबंध बढ़ाइये।

(17) विज्ञापन शास्त्र तथा विक्रय कला से परिचित होना आवश्यक है। विज्ञापन द्वारा लोगों की आँखों में धूल मत डालो। वरन् विश्वास पूर्वक अच्छा खरा माल दो, उनकी कठिनाइयों एवं शिकायतों को प्रेम से सुनो और ग्राहकों को संतुष्ट रक्खो।

(18) स्वतन्त्र धन्धे का स्थान सम्मानपूर्ण और ऊँचा है। अतः यथासंभव अपना कोई धन्धा अपना लो। दुकानदारी में भी काफी बचत होती है।

(19) डेयरी (घी दूध) का धन्धा छोटे स्केल पर किया जा सकता है। सर्वत्र दूध का दुर्भिक्ष पड़ जाने से खालिस दूध की आवश्यकता आज बहुत बढ़ गई है। जिनके पास स्थान है और चारे का प्रबन्ध कर सकते हैं, उन्हें दो भैंसे लेकर यह धन्धा प्रारम्भ करना चाहिए।

(20) अपनी योग्यता किसी विशेष दिशा में निरन्तर बढ़ाते रहिए। योग्यता-रुपया। अधिक योग्यता का अर्थ है-अधिक रुपया। जो योग्यता और अनुभव में बढ़े हुए हैं, उन्हीं को अधिक रुपया प्राप्त होता है।

संसार का कोई भी व्यक्ति आपको बिना परिश्रम, योग्यता की योजना के रुपया प्राप्त करने का उपाय नहीं बतला सकता। फ्रेंक बी. गिलरेट कहते हैं कि “रुपया कमाने के लिए सबसे सफल धनी मानी व्यक्तियों को देखिये, उनकी रीतियों, कार्यों और बनाई हुई चीजों का गंभीर अध्ययन कीजिए।”

वास्तव में यदि हम रुपया प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें उन व्यक्तियों के कार्य और साधनों का अध्ययन करना चाहिए जो अपने बल और योग्यता से बड़े बने हैं। हमें यह मालुम करना चाहिए कि उनके धन प्राप्त करने का क्या रहस्य है।

जुआ, सट्टा, दाँव-पेंच, रिश्वत किसी को धनी नहीं बना सकते। इनसे अपनी गाँठ का भी जाता रहता है। लॉटरी के टिकट, वर्ग पहेली, भाग्यशाली नम्बर कभी आपकी सहायता नहीं कर सकते। जो फकीर सट्टे के नम्बर बताकर ठगते हैं, वे यदि स्वयं कुछ कर सकते तो अवश्य धनी बन जाते, उनसे सावधान रहिए। नीति का वचन है-“उद्योगिन” पुरुष सिंह मुपैति लक्ष्मीः-“ अर्थात् “उद्योगी पुरुष को ही लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।” उद्योग कीजिए लक्ष्मी आपके पास आयेगी।

gurukulamFacebookTwitterGoogle+TelegramWhatsApp

Months

JanuaryFebruaryMarchAprilMayJuneJulyAugustSeptemberOctoberNovemberDecember

 

अखंड ज्योति कहानियाँ

चैतन्य महाप्रभु (kahani)

कुछ भय न रहा (kahani)

सेना गुजारने की फिराक में था (kahani)

अपना खर्चा चला लेते (Kahani)

See More

28_Feb_2018_3_7252.jpg

More

About Gayatri Pariwar

Gayatri Pariwar is a living model of a futuristic society, being guided by principles of human unity and equality.

It's a modern adoption of the age old wisdom of Vedic Rishis, who practiced and propagated the philosophy of Vasudhaiva Kutumbakam.

Founded by saint, reformer, writer, philosopher, spiritual guide and visionary Yug Rishi Pandit Shriram Sharma Acharya this mission has emerged as a mass movement for Transformation of Era.

         
 

Contact Us

Address:All World Gayatri Pariwar
Shantikunj, Haridwar

India Centres Contacts

Abroad Contacts

Phone:+91-1334-260602

Email:shantikunj@awgp.org

Subscribe for Daily Messages


Bussiness ideas

FBUSINESS IDEASview_list

12345678910111213
Small Fast-Food Business

India में Fast Food का व्यापार बढ़ते चला जा रहा है। isme कुछ मुख्य प्रकार के Food Items बनाये जाते हैं जैसे Burgers, Egg Rolls, Noodles, Manchurian इत्यादि। यहाँ पर हम बात कर रहे हैं छोटे fast food business विषय में ना की बड़ी कंपनियों के फ्रैंचाइज़ी के विषय में। ऐसे Small Fast Food Business में ज्यादर फ़ास्ट फ़ूड बनाने वाला ही उस Business का Owner होता है। toh ye business idea ek accha option ho sakta hai

YouTube Videos

आज youtube पर विडियो अपलोड करके लोग लाखों कमा रहे हैं। YouTube दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Social Networking website है। आप अपना विडियो कुछ ही पल में YouTube पर उपलोड कर सकते हैं बस महत्वपूर्ण बात यह है कि विडियो किसी का कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए और Viral होना चाहिए जो लोगों को पसंद आये।

Cards Printing Business

आज कल, ज्यादातर लोग अपने कई प्रकार के Meeting, Birthday, Marriage और कई अन्य Events के लिए Invitation Cards छपवाने के लिए जगह ढूँढ़ते हैं। ऐसे में यह व्यापार आज के युग में Top पर है।आप अपने एक्सपीरियंस या नॉलेज के अनुसार किसी एक Niche जैसे शादी, जन्मदिन, मीटिंग में से किसी एक कोचुन कर भी अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। अगर आप Printing Machine, Designing के बारे में अच्छा ज्ञान है तो आप इस business me बहुत पैसे कमा सकते हैं।

Computer Training Centre

एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर Computer Training Centre वो जगह होता है जहाँ लोग Computer को operate करने की Knowledge लेने के लिए आते हैं। अगर आपने computer se judi उच्च शिक्षा प्राप्त की है और आपको एक Tuition Centre शुरू करने की अनुमति है तो आप जरूरत के अनुसार License ले कर कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं।आप अपने Computer Centre में Basic और Advance दोंमो प्रकार के Course पढ़ा सकते हैं अपने लाइसेंस के अनुसार। कंप्यूटर का युग बढ़ते चला जा रहा है ऐसे में यह एक बहुत ही Profitable Business Idea है। आप एक छोटा सा कंप्यूटर सेंटर अपने घर में भी शुरू कर सकते हैं 2-3 कंप्यूटर रख कर।

App developer

अगर आप एक App प्रोग्रामर हैं या आपको प्रोग्रामिंग की अच्छी Knowledge है तो आप एक Mobile App Developer बन सकते हैं। आप अपने मोबाइल App को किसी कंपनी को बेच कर या App के अन्दर Admob के Ads Put कर के भी पैसे कमा सकते हैं।आप अपने App को अलग-अलग Smartphone कंपनी के Models के लिए बना कर अलग-अलग Store जैसे Google Play Store,  App Store पर Publish भी कर सकते हैं।

Home decoration

यह बहुत ही नया Business Idea है जो इन 1-2 सालों में Trendy होते जा रहा है। यह व्यापार खासकर Creative दिमाग वाले लोगों के लिए है। इसमें आपको कुछ भी Invest करने की आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको अपने दिमाग का उपयोग करना है और अपने Customer के पैसों से ही उनके घर को सजाना है।इसमें कई प्रकार के जगह हो सकते हैं जैसे घर, ऑफिस, अपार्टमेंट्स, स्कूल इत्यादि।

Carpentry Business

बढ़ईगीरी का व्यापार या Carpentry Business हमेशा Demand में रहा है और शादी के samay me तो बोलिए ही मत इसमें जो कमाई है और किसी छोटे व्यापार में नहीं। अगर Carpentry आपका Hobby है और अगर आप लकड़ी के Furniture बनाने में Expert हैं तो आपको अपना एक छोटा व्यापार शुरू करना चाहिए।लकड़ी के फर्नीचर बनान भी एक बहुत बड़ा कला है जिसका इस आधुनिक युग में बहुत ही सम्मान है। कुछ लोग इसमें Designing के मामले में अच्छे हैं तो कुछ लोग Engineering के मामले में। सबसे अच्छी बात यह है कि आज आप अगर चाहें तो अपने लकड़ी के Furniture को Online भी Shopping वेबसाइट पर बेच सकते हैं।

Xerox and Lamination Business

ज़ेरोक्स, लेमीनेशन और books बंधन का काम सभी शहरों का पारंपरिक व्यापार है जो कई वर्षों से चलता आ आरहा है। यह व्यापार कोई एक अकेला व्यक्ति आसानी से शुरू कर सकता है और इसमें लगत भी बहुत कम है। इस व्यापार में आपको खासकर 2-3 इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की आवश्यकता पड़ती है जैसे ज़ेरॉक्स मशीन, लेमीनेशन मशीन, और कंप्यूटर।इन सामानों को खरीदने के बाद आपको दुकान के लिए एक किराये के जगह की आवश्यकता होगी और कुछ कोटे मोटे खर्चे जैसे इंक, टोनर, कागज़, और बिजली का बिल देना होगा। यह व्यापार एक 6 X 6 फीट के कमरे में भी शुरू किया जा सकता है।

Fishery Business

Fishery या फार्मिंग में आप बहुत अच पैसा कम सकते हैं बस आपको सही जगह और ट्रेनिंग की आवश्यकता है। इस व्यापार की खास बात यह है कि आप मछली कृषि अपने स्वयं की तालाब या भाड़े में लिए हुए तालाब में भी कर सकते हैं। मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है और एक अच्छा fat source है।आपको इस व्यापार के लिए छोटा मछली चारा यानिकी छोटी मछलियां खरीद कर लाना होता है और उन्हें तालाब में बड़ा करना पड़ता है। इसके लिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी, सही मछली दाना का उपयोग करना बहुत आवश्यक है।

Juice shop

जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और लोग हमेशा अच्छा ताज़ा जूस पीना पसंद करते हैं। आपने शायद ही ऐसा कोई Juice Shop देखा होगा जो कभी खाली पड़ा हो। जूस का Demand हमेशा रहा है और रहेगा।जूस की दुकान की शुरुवात आप अभूत कम लागत से कर सकते हैं और इसमें कमाई भी अच्छा है। आप तरह-तरह के फलों का जूस बेच सकते हैं और कुछ मिक्स फ्रूट जूस भी। आप चाहें तो अपने जूस के दुकान में कुछ स्नैक्स भी बेच सकते हैं।

Job Recruiting Services

Recruiting Agency एक ज़बरदस्त Low Investment Business Idea है जिसमें आपको लोगों के लिए अच्छे Job ढूँढने होंगे। इस व्यवसाय में आपका मुख्य कार्य होता है विभिन्न कंपनियों में खाली जगहों को लोगों के द्वारा Temporary या Permanent Job दिला कर  us jagah ko close karna।इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको Investment तो कम लगेगा पर इसमें बहुत ही मजबूत बिज़नस प्लान की आवश्यकता होती है। जैसे की एक अच्छा एक्सपीरियंस, जॉब दिलाने के तरीकों का ज्ञान, कानून और लाइसेंस से जुडी जानकारी, टैक्स और एक बहेतर मार्केटिंग प्लान की आवश्यकता होती है।

Freelancer

व्यापार Temporary भी हो सकता है और Permanent भी। यह आज के दिन बहुत सारे लोग Internet पर कर रहे हैं। एक Freelancer वो Self Employed लोग होते हैं जो कुछ पैसे ले कर अपने Skills को इस्तेमाल करके किसी दुसरे का कार्य पूरा करता है।उदहारण के लिए जैसे किसी को अपने कंपनी का लोगों बनवाना हो, वेबसाइट से जुडी कुछ चीजों को सुधारना हो, किसी के लिए आर्टिकल लिख कर या कोई भी ऐसा काम जो दुसरे व्यक्ति को ना आता हो। Freelancer के व्यापार के लिए आपको किसी भी प्रकार का Investment नहीं करना पड़ता है।

Selling Products on Shopping Websites

अगर आपका पहले से कोई बिज़नस है या आपका कोई Shop है जिसके Products का बिक्री सही से नहीं हो रहा है तो सबसे अच्छा Idea है अपने Products को Online Shopping वेबसाइट पर बेचना। इससे सबसे ज्यादा फायदा यह है कि आपको Online ज्यादा-ज्यादा Customer भी मिलेंगे और बिक्री भी ज्यादा होगी।इसमें आपके लिए कोई Boundation नहीं होता है क्योंकि सोचिये अगर आप Delhi में रहते हैं तो घर बैठे आपने सामान को भारत के हर राज्यों के शहर और गाँव में पहुंचा सकते हैं।

Dance Classes

अगर आपको Dance में Interest है और आप बहुत अच्छा नाचते हैं और लोग अगर आपसे नृत्य सीखना चाहते हैं तो आपना खुद का Dance Classes शुरू कर सकते हैं। आप अपने नृत्य के Style को अपनी पहचान बना सकते हैं।आप चाहें तो अपने घर में भी Dance Classes ले सकते हैं अगर आपके घर में उतनी जगह ना हो तो आप किराये में भी जगह ले सकते हैं। आप Group और Private दोनों प्रकार के Classes ले सकते हैं अपने सुविधा अनुसार।

Tailoring and Clothes Designing

क्या आप बहुत ज़बरदस्त सिलाई करते हैं और कपडे डिजाईन करना आपको बहुत अच्छा लगता है और आप किसी नौकरी की तलाश में हैं? अगर ऐसा है तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ की यह समय नौकरी ढूँढने का नहीं बल्कि यह समय अपना खुद का सिलाई और कपडे डिजाईन करने का व्यापार।आप अपने घर में भी सिलाई का व्यापार शुरू कर सकते हैं. लोगों को सिलाई सिखा कर पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें तो अच्छे Dresses सिलाई कर के बेच सकते हैं। यह टाइम फैशन का है और ऐसे में यह Business 99% सफल होगा।

Blogging

ब्लॉग्गिंग इन्टरनेट पर अपने ज्ञान को साझा करने के साथ-साथ online paise kamane bhut easy tareeka hai आज इन्टरनेट पर बहुत जारे ब्लॉगर Blogger जुड़ चुके हैं जो ब्लॉग्गिंग को अपना व्यवसाय और जिंदगी बना चुके हैं। आपने ब्लॉग पर खुद के Knowledge को शेयर कर सकते हैं और लोगों को अच्छे Tipsअ भी दे सकते हैं।आपको बस अपना ब्लॉग Online बनाना है और अपना Post लिख कर Publish करना होता है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है। हर कोई व्यक्ति Blogging kar सकता है।

Ebook Writing and Selling

इबुक एक किताब का ऐसा इलेक्ट्रॉनिक वर्शन है जो मोबाइल फोनों और कंप्यूटर पर पढ़ा जा सकता है। आज के इस ऑनलाइन दुनिया में बहुत सारे लोग इन्टरनेट पर Ebook खरीदते हैं और बेचते भी हैं।अगर आपको किताबें लिखना अच्छा लगता है तो आप उसका Electronic Version बना कर Internet पर बेच सकते हैं और खूब पैसे कमा सकते हैं

Ice Cream Parlor

यह बिज़नस नए लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें बहुत ही छोटा Investment हैं और इस नए दौर में लगभग 70% लोग आइस क्रीम के दीवाने हैं। बस जरूरत है एक अच्छे जगह की जहाँ आप आइस क्रीम पारलर की शुरुवात कर सकें।कुछ औउर छोटी चीजें जैसे Ice-Cream बनाने का सामान, मशीन और फ्रिज ताकि आइसक्रीम को Store करके रख सकें।

Small Grocery Shop

किराने की दुकान शुरू करना बहुत ही आसान व्यापार है। इसमें बस आपको किराने का Wholesale से किराने का सामान खरीद कर लाना होता है और लोगों को Retail दामों में बेचना होता है। इस व्यापार में सबसे बड़ा कार्य एक चीज है अपने समानों के खरीदी और बिक्री का सही Record लिख कर रखना।

Beauty Parlour at Home

ब्यूटी पार्लर नै पीढ़ी का एक बहुत तेज़ी से दुनिया भर में Grow करता हुआ व्यापार है। सलून और ब्यूटी पार्लर आज के दिन का ज़बरदस्त बिज़नस है जिसमें ढेर सारा Opportunity है, खासकर  women entrepreneur के लिए जो इस चीज़ में Expert हैं।ब्यूटी पार्लर आप बहुत कम पैसों में शुरू कर सकते हैं। आपको शुरुवात के लिए कुछ अच्छे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की ज़रुरत है, ब्यूटी टूल्स की भी और एक अच्छा सा जगह Parlour के लिए, वो आपका घर भी हो सकता है या कोई Rented जगह भी।

Repairing Electronic Equipment

आज कल इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद हर जगह है चाहे घर हो या ऑफिस। चाहे TV हो या Cooler हर दिन इलेक्ट्रॉनिक चोजों का इस्तेमाल बढ़ते चला जा रहा और जितनी तेज़ी से इसका इस्तेमाल हो रहा है उतनी ही तेज़ी से इलेक्ट्रॉनिक मशीन ख़राब भी हो रहे हैं। ऐसे में Electronic Equipment Repairing के व्यापार की बहुत ज़रुरत है।तो आप जब भी इलेक्ट्रॉनिक चीजों का रिपेयरिंग शॉप खोलेंगे वो चलेगा बहुत। इस व्यापार में लागत बहुत ही कम है पर इसके लिए अच्छा Experience होना बहुत आवश्यक है Training Certificate के साथ।

Tuition Centre at Home

जी हाँ, आप अपना ट्यूशन सेंटर घर में शुरू कर सकते हैं अपने Education Qualification के अनुसार। आज के युग में कई ऐसे युवा लड़के और लडकियां हैं जो पढाई भी कर रहे हैं और साथ में Tuition Classes भी अपने घरों में ले रहे हैं।इस व्यापार में आपका कमाई आपके समय देने के ऊपर होता है और Investment में आपको एक घर की आवश्यकता होती है बस। अगर आप एक छोटा सा Tuition Centre शुरू करना चाहते हैं तो आप कुछ अन्य-अन्य Subjects के  teachers ko milakar भी शुरू कर सकते हैं।

Crowd funding bussiness


क्राउडफंडिंग- ताकि पैसों की कमी सपने ना तोड़ दे!

आंखें बंद कर के जरा सोचिए कि आपके बचपन की सबसे अच्छी यादें कौन सी हैं?

जरूर आपके जवाब में मैदान में खेलना, दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाना और गर्मी की छुट्टियों में मस्ती करना शामिल होगा। फिर आप यही सवाल आज-कल के बच्चों से पूछिए कि उन्हें अभी क्या अच्छा लगता है?

Crowdfunding- जब सब मिल जाते हैं तब सब मिल जाता है!

अधिकतर मामलों में आप पायेंगे कि उनके जवाब कहीं न कहीं gadgets, technology और internet से जुड़े हैं।

जैसे कि- मोबाइल या कंप्यूटर पे गेम खेलना, WhatsApp और फेसबुक पे दोस्तों के साथ चैटिंग करना या YouTube पे मजेदार videos देखना।

हो सकता है आज की तारीख में ये बातें सिर्फ शहरी बच्चों के लिए fit बैठें, लेकिन हर हाथ में पहुँच रहे smart phones और सस्ते हो रहे डाटा प्लान्स इसे देश के हर एक बच्चे की हकीकत बना देंगे।

दोस्तों, बचपन की तरह ही दुनिया में ज्यदातर चीजें digitize होती जा रही हैं। और आज मैं आपके साथ ऐसी ही एक चीज के बारे में बात करुँगी जिसे हम Crowdfunding कहते हैं।

क्या होती है क्राउडफंडिंग / Crowdfunding in Hindi

Crowd का मतलब होता है भीड़ और Funding का अर्थ पैसे इकट्ठे करने से है। तो क्राउड+फंडिंग का सरल मतलब है भीड़ या बहुत से लोगों से पैसा इकट्ठा करना।

यह कोई नई बात नहीं है सदियों से हमारे यहां मंदिरों और सड़कों के निर्माण के लिए लोग छोटी-छोटी राशियाँ दान करते रहे हैं। अपने इलाके में आपने भी कभी न कभी गणेश चतुर्थी, दूर्गा पूजा, होलिका दहन, या ऐसे ही किसी उत्सव के लिए चंदा इकठ्ठा किया होगा या हो सकता है आपने schooling के दौरान किसी NGO के लिए funds collect किये हों! यह सभी एक तरह की ऑफलाइन क्राउडफंडिंग थी।

भारत की सबसे सफल crowdfunding  का example 1977 में बनी फिल्म मंथन है। इसे बनाने के लिए 500000 किसानों ने 2-2 रुपए का योगदान दिया था।

हो सकता है आप सोचें  कि इस भला तरह की चीजों का digitization से क्या लेना-देना?

तो आपको बता दें कि आज इन्टरनेट की मदद से लोग तरह-तरह के initiatives या personal benefits के लिए पूरी दुनिया भर के लोगों से पैसे जुटा रहे हैं। और जो क्राउडफन्डिंग या चंदा इकठ्ठा करने की प्रक्रिया किसी गाँव-मोहल्ले या शहर तक सीमित थी वो अब एक global phenomenon बन चुकी है।

यदि आपको किसी काम के लिए पैसे जुटाने हैं तो सबके घर-घर जाकर समझाने की बजाय आप सोशल मीडिया पर एक साथ हजारों लोगों के सामने अपनी बात रख सकते हैं और अपने प्रोजेक्ट में योगदान करने के लिए motivate कर सकते हैं।

और इस काम को आसान बना रहे हैं world wide web यानि इन्टरनेट पे मौजूद सैकड़ों crowdfunding platforms.

Crowdfunding Platforms क्या होते हैं?

Basically, ये एक वेबसाइट होती है जहाँ पर पैसे जुटाने वाले और पैसे देने वाले एक दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर आप अपनी या किसी और की ज़रूरत के लिए कोई campaign run कर के फण्ड इकठ्ठा कर सकते हैं।

Crowdfunding Platforms से हम किस तरह के काम के लिए पैसे जुटा सकते हैं?

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिये आप अलग-अलग nature की चीजों के लिए पैसे जुटा सकते हैं, for example:

सोशल वर्क के लिएकिसी business idea को implement करने के लिए    ( कुछ प्रैक्टिकल बिजनेस आइडियाज यहाँ देखें)किसी ज़रूरतमंद के इलाज के लिएकिसी को पढाई में हेल्प करने के लिएयहाँ तक की आप विदेश यात्रा करने के लिए या फिर अपना album launch करने के लिए भी पैसे कलेक्ट कर सकते हैंतो यही सोच रही होगी उनकी जिन्होंने इंटरनेट पर ऐसे प्लेटफॉर्म बनाए जहां आप अपनी जरूरत के लिए पैसा जुटा पाए

पैसे जुटाने के लिए क्या-क्या steps लेने होंगे?

Step 1:  Decide करिए कि आपको किस काम के लिए, कितने पैसे, कब तक collect करने हैं। और इसके अराउंड अपनी story create करिए। क्राउडफंडिंग में आप आपनी बात किस तरह से रखते हैं ये बेहद ज़रूरी है क्योंकि इसी की basis पर लोग decide करते हैं कि वे आपकी help करने को तैयार हैं या नहीं!

Step 2: अपने purpose के हिसाब से सही crowdfunding platform select करिए।

इसके लिए आप different crowdfunding platforms की वेबसाईट विजिट करिए और analyze करिए कि वहां पर कैसी-कैसी योजनाओं कर समर्थन किया गया है। क्या आपसे मिलते जुलते purpose के लिए किसी ने वहां पैसे जुटाए हैं? यदि, ‘हाँ’ तो आपके यहाँ सफल होने के chances बढ़ जाते हैं।

Step 3: Website पर आपसे और आपके fund raising goal से रिलेटेड कुछ जानकारी मांगी जायेगी। यहाँ आपको बिलकुल genuine रहना चाहिए और सही-सही जानकारी देनी चाहिए। कभी भी गलत जानकारी देकर और किसी छिपे हुए मकसद के लिए पैसे ना जुटाएं। अच्छे crowdfunding platforms campaign चलाने वाले लोगों की जांच करते हैं और फ्रॉड करने वाले लोगों पे कानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं।

Step 4: अपने campaign से रिलेटेड  photos, videos, website और बाकी promotional content create कर लें और इसे Facebook, ब्लॉग पोस्ट्स और अन्य तरीकों से promote करें।

Step 5: Campaign को लगातार monitor करते रहें और अगर इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न उठता है तो उसे फ़ौरन answer करें।

Step 6: And last but not the least, मदद करने वालों को THANK YOU कहना ना भूलें।

यदि मैं किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसे देना चाहता हूँ तो क्या करूँ?

यदि आप उन लोगों में से हैं जो किसी cause के लिए अपना support देना चाहते हैं तो भी क्राउडफंडिंग आपके लिए अच्छा उपाय है। आप simply किसी भी crowdfunding website पर जाकर और अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड  या अन्य तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं। कुछ वेबसाइट्स पेमेंट करने से पहले आपको रजिस्टर करने को कहती हैं तो कुछ पे आप बिना रजिस्टर किये भी पेमेंट कर सकते हैं।

भारत की सबसे जानी मानी क्राउडफंडिंग वेबसाइट इस प्रकार हैं:

Ketto –  इस वेबसाइट को एक्टर कुणाल कपूर चलाते हैं। इस पर 10 हजार से ज्यादा कैंपेन चलाए जा चुके हैं। इस वेबसाइट पर कैंपेन चलाने वालों को पूरी रकम का 12-14% शुल्क के तौर पर और पेमेंट गेटवे charges के तौर पर अदा करना होता है।Milap – डोनेशन क्राउडफंडिंग (दान) के अलावा मिलाप पर lending  यानि उधार भी लिया जा सकता है। कुल मिलाकर इनकी फीस पूरी  रकम का लगभग आठ परसेंट होती है।Crowdera – यह प्लेटफार्म अमरीका और भारत में कार्यरत है और अपने ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रहा है इसके फाउंडर्स का मानना है कि किसी अच्छे काम में लगे व्यक्ति से फीस नहीं लेनी चाहिए। इसी सोच के चलते क्राउडएरा पर कैंपेन चलाने वालों से कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाता है।Bit Giving – सामाजिक कार्यों के अलावा बिटगिविंग  पर कलात्मक रुचियों और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए भी पैसे इकट्ठा किए जा सकते हैं। NGOs को इस वेबसाइट पर 6% शुल्क लगता है और बाकियों को 8%. जो कैंपेन असफल होते हैं उनके लिए 10% शुल्क लिया जाता है।FuelADream – इस website पर fundraisers all or nothing (पूरा या कुछ भी नहीं) और  Keep What You Get (जो मिला वो रखिये) विकल्पों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। वैसे इनकी fees जमा हुई  राशि का 9% है, लेकिन service tax का 14% जोड़ कर कुल रकम का लगभग एक चौथाई हिस्सा service charges के रूप में लिया जाता है।Impact Guru -इंपैक्ट गुरु इंपैक्ट गुरु पर 100 से ज्यादा कैंप 16 अलग-अलग देशों में किए जा चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा में योगदान होने की वजह से इस प्लेटफार्म का शुल्क 10% है।

इन websites पर अगर आप live projects को regularly visit करें तो आप कई जरुरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। ये सारी जानी-मानी वेबसाइट हैं और कैम्पेन बनाने वालों की जांच-परख करती रहती हैं। इसलिए अगर आप इन वेबसाइटस के जरिए किसी की मदद करते हैं तो इस बात का इत्मीनान रख सकते हैं कि आपका पैसा सही जगह और सही लोगों को ही मिलेगा।

इनके अलावा भी भारत में कई क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। इंटरनेट के जरिए ये सारे प्लेटफॉर्म्स इस दुनिया को हर प्रोजेक्ट के साथ और बेहतर बनाने में जुटे हैं और अब आप भी इस क्रांति का हिस्सा बन सकते हैं।

Thank You!

Payal Gwalani
Woking at Crowdera, a Free Crowdfunding Platform
Email: payal@crowdera.co

पायल जी एक भूतपूर्व पत्रकार हैं और अभी वे क्राउडएरा नामक क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म के साथ कार्यरत हैं। Crowdfunding से सम्बंधित इतनी अच्छी जानकारी शेयर करने के लिए हम उनके आभारी हैं। We wish her all the very best in her efforts to fulfill dreams of common ma

Safal bussiness tips

Business सफल बनाने के 10 Golden Rules

क्या आप सोच सकते हैं कि अपने बचपन में दूध बेचने वाला , घर-घर अखबार फेंकने  वाला, और होटल में waiter का काम करने वाला अपने जीवन में क्या बन सकता है???……वो लाखों लोगों को नौकरी पर रख सकता है, किसी industry को पूरी तरह से बदल सकता है, वो दुनिया की सबसे बड़ी company बना सकता है…..और खुद बन सकता है America’s Richest Man. मैं बात कर रहा दुनिया की सबसे बड़ी Retail Company  Walmart की  स्थापना करने वाले Sam Walton की. सैम वाल्टन (1918-1992) को modern retail का जनक भी कहा जाता है, इन्ही का business model follow करते हुए आज Big Bazaar, More, Reliance Fresh जैसे stores भारत में भी खुल गए हैं.  वह 1982 से 1988 तक अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति थे और आज की तारीख में भी वालमार्ट हमेशा Top 10 companies में रहती है और अरबों dollar का  व्यापार करती है.

Related Post: Business शुरू करने में देरी की तीन वजहें      प्रैक्टिकल बिजनेस आइडियाज

तो भला आप ही सोचिये अगर इतनी बड़ी उपलब्धियों वाला  व्यक्ति आपको business करने के गुण बताये तो बात में दम तो होगा ही. और आज AKC पर मैं उन्ही के द्वारा बताये गए 10 Rules share कर रहा हूँ:

Sam Walton : The Retail King

  Business  सफल बनाने के 10 Golden Rules

Rule 1: अपने  व्यवसाय  के  प्रति  समर्पित रहिये :

आपको  अपने  business में  किसी  भी  और  व्यक्ति  से  ज्यादा  यकीन  होना  चाहिए. यदि  इंसान  में  अपने  काम  के  प्रति  passion है  तो  वो  अपने  अन्दर  की  सारी  खामियों  से  पार  पा  लेगा. मुझे  नहीं  पता  कि  आदमी  passion के  साथ  पैदा  होता  है  या  वो  इसे  develop कर  सकता  है. पर   मैं  इतना  जानता  हूँ  कि आपको  इसकी  ज़रुरत  पड़ती  है.  यदि आप अपने काम से प्रेम करते हैं तो, तो आप हर रोज़ उसे best possible way में करना चाहेंगे,और जल्द ही आपके साथ काम करने वाले भी किसी बुखार की तरह इसे आपसे catch कर लेंगे.

Rule 2: Profit को सभी काम करने   वालों  में  बाटिये  और  उन्हें  partner की  तरह  treat करिए :

बदले  में   employees भी  आपको as a  partner treat करेंगे  और  तब  आप  जितना  सोच  नहीं  सकते  उससे  भी  अच्छा  कर  पायेंगे. आप  चाहें   तो  company पर  अपना  control बनाये  रखिये  मगर  एक  सेवक  के  रूप  में  lead करिए. अपने  साथियों  को  company के  stocks खरीदने  के  लिए  encourage करिए  और  retirement के  समय  उन्हें  discounted stocks दीजिये.शायद  हमने  आज  तक  जो  कुछ  भी  किया  उनमे  से  ये  सबसे  महत्त्वपूर्ण  चीज  थी.

Rule 3: Motivate your partners. अपने  partners को  motivate कीजिये :

सिर्फ  पैसा  और  ownership काफी  नहीं  है.हर  रोज़  नए  innovative तरीकों  से  अपने  partners को motivate और  challenge कीजिये. बड़े  लक्ष्य  निर्धारित  करिए , competition को  बढ़ावा  दीजिये  …अगर  माहौल  फीका  पड़  रहा  हो  तो  एक  manager की  जॉब  दूसरे  से  switch कीजिये  और  उन्हें  बेहतर  करने  के  लिए  उत्साहित  कीजिये. अपने  आपको  बहुत  predictable मत  बनाइये, लोगों  को  guess करने  दीजिये  की  आपकी  अगली  trick क्या  होगी.

Rule 4: अपने  partners को  हर  संभव  चीज  communicate कीजिये :

ऐसा  करने  से  वो  business को  बेहतर  समझ  पायेंगे , और  जितना  अधिक  वो  समझेंगे  उतनी  ज्यादा  care करेंगे. और  जब  वो  care करने  लगेंगे  तब  उन्हें  कोई  रोक  नहीं  सकता. यदि  आप  अपने  associates से  बातें  छुपायेंगे  तो  वो  देर -सबेर  समझ  जायेंगे  कि  आप  उनको  partner नहीं  consider करते  हैं. सूचना  शक्ति  है , अपने  asoocites को  empower करके  आपको  जो  फायदा  होता  है  वो  competitor को  बात  का  पता  चलने  से  होने  वाले  नुकसान  से  कहीं  अधिक  है.

Rule 5: Associates business के  लिए  जो  करते  हैं  उसकी  प्रशंशा  कीजिये :

Salary और  share देने  से  आपको  एक  तरह  की  loyalty मिलेगी. लेकिन  हर  कोई  अपने  काम  की  प्रशंशा  सुनना  चाहता  है. हम  अक्सर  अपनी  प्रशंशा सुनना  चाहते  हैं, और  खासतौर  पर  तब  जब  हम  अपने  किसी  काम  पर  proud feel कर  रहे  हों. सही  समय  पर , सही  शब्दों  द्वारा  की  गयी  सच्ची  प्रशंशा  का  कोई  विकल्प  नहीं  है. ये  बिलकुल  फ्री  होते  हुए  भी  एक  खजाने  के  बराबर  होती  है.

Rule 6: Celebrate your success. अपनी  सफलता को  celebrate करिए :

यदि  आप  असफल  हों  तो  उसमे  कुछ  humour खोजिये. अपने  आप  को  बहुत  seriously मत  लीजिये. जब  आप  tension free होंगे  तो  आपके  साथ  के  लोग  भी  हल्का  महसूस  करेंगे.उत्साह  दिखाइए – हमेशा. जब  सब  fail  हो  जाए  तो  रंग  बिरंगे  कपडे  पहन   कर  कोई  silly गाना  गिये. और  फिर  सभी  को  अपने  साथ  गाने  को  कहिये. अपनी  कामयाबी  का  जश्न  मानाने  के  लिए  Wall Street पर  मत  नाचिये. ये  किया  जा  चुका  है. कुछ  नया  सोचिये, ये  सब  जितना  हम  सोचते  हैं  उससे  कहीं  अधिक  ज़रूरी  है  और  मस्ती  से  भरा  हुआ  भी, और  इससे  competitor भी  मूर्ख  बन  जाते  हैं.

Rule 7: अपनी  कंपनी  में  हर  किसी  को  सुनिए  और  ऐसा  उपाय  निकालिए  कि  वो  आपस  में  बात  करें :

जो  सामने  बैठते  हैं —वो  जो  customer  से  बात  करते  हैं —सिर्फ  वही  जानते  हैं  कि  वहां  क्या  चल  रहा  है. इसलिए  ये  जानने  की  कोशिश  कीजिये   कि  वो  क्या  जानते  हैं.Total Quality  बस  यही  है. अपनी  संस्था  में  नीचे  तक  responsibility push करने  के  लिए  और  नयी  ideas को  सामने  लेन  के  लिए  ज़रूरी  है  कि  आप  यह  जानने  की  कोशिश  करें  कि  आपके  associate क्या  कहना  चाहते  हैं.

Rule 8: अपने  customers को  उम्मीद  से  ज्यादा  दीजिये :

यदि  आप  ऐसा  करेंगे  तो  वो  बार – बार  वापस  आयेंगे. उन्हें  वो  दीजिये  जो  वो  चाहते  हैं —और  फिर उससे  थोडा  ज्यादा. उन्हें  पता  चलना  चाहिए  की  आप  उनको  appreciate करते  हैं. अपनी  सभी  गलतियों  को  स्वीकारिये  और excuse मत दीजिये  —माफ़ी  मांगिये.आप  जो  कुछ  भी  करते  हैं  उसके  पीछे  खड़े  रहिये. आज  तक  दो  सबसे  ज़रूरी  शब्द  जो  मैंने  पहले  Wal-Mart sign के  नीचे  लिखे  थे : “Satisfaction Guaranteed”. वो  आज  भी  ऐसे  ही  लिखे  हुए  हैं  और  उनकी  वजह  से  इतना  सब  कुछ  हो  पाया.

Rule 9: अपने  खर्चों  को  competition से  बेहतर  ढंग  से  control कीजिये :

यहीं   पर  आप  competitive advantage पा  सकते  हैं. लगातार  25 सालों  से  – Wal-Mart के  देश  के  सबसे  बड़े  retailer बनने  से  पहले — हम  इस  industry  में  lowest Expense to Sales ratio में  No.1 रहे  हैं, आप  बहुत  सारी  गलतियाँ  कर  के  भी  दुबारा  उबर  सकते  हैं  यदि  आपके  operations efficient हों. या  आप  बहुत  brilliant होते  हुए  भी  business से  बाहर  हो  सकते  हैं  अगर  आप  बहुत  inefficient हों.

Rule 10: धारा  के  विपरीत  तैरिये :

 दूसरी   तरफ  जाइये. Conventional Wisdom को छोड़िये. अगर  हर  कोई  काम  को  एक ही  तरह  से  कर  रहा  है  तो बहुत  ज्यादा  chance है  कि  आप  ठीक  उलटी  दिशा  में  जाकर  अपना  niche  पा  सकते  हैं.पर  इस  बात  के  लिए  तैयार  रहिये  कि  आपको  बहुत  सारे  लोग  ये  इशारा  करेंगे की  आप  गलत  दिशा  में  जा  रहे  हैं. मुझे  लगता  है  कि  मैंने  इन  तमाम  सालों  में  किसी  और  बात  से अधिक ये  सुना  है  कि : 50,000 से  कम  आबादी  वाला  town एक  discount store को  ज्यदा  समय  तक  support नहीं  कर  सकता.